कौशाम्बी, जून 19 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने शुक्रवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर का विस्तृत जायजा लिया और बंदियों-कैदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बंदियों-कैदियों ने अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। डीएम-एसपी ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित को तत्काल निपटान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने, प्रतिबंधित सामग्री के किसी भी प्रकार के प्रवेश को पूरी तरह रोकने व सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने जेल प्रशासन कहा कि बंदियों की मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, चिकित्सा, पा...