बदायूं, अप्रैल 10 -- मूसाझाग थाना क्षेत्र के चर्चित मामले में 50 हजार के इनामी आरोपी केशव और उनके भाई चंद्रशेखर कारागार में सात दिन तक मुलाहिजा बैरक में अन्य बंदियों के साथ रखे जाएंगे। इसके बाद उन्हें दूसरे बैरक में शिफ्ट किया जायेगा। मुलाहिजा बैरक में दोनों की विशेष निगरानी की जा रही है। थाना मूसाझाग के चर्चित मामले में बुधवार को 50 हजार के इनामी आरोपी केशव और उनके भाई चंद्रशेखर ने अपने अधिवक्ता सोमेंद्र सिंह सोलंकी और अभिषेक उपाध्याय के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में खुद को सरेंडर किया था। दोनों आरोपियों ने खुद को उस मामले में सरेंडर किया, जिसमें अपराध जमानतीय धाराओं में था। आरोपियों ने जमानती दाखिल नहीं किये जिस कारण कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। जिस मामले में आरोपियों ने स्वयं को सरेंडर किया था, वह जमानती अपराध था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.