उन्नाव, जून 13 -- उन्नाव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रत्नेश दीप कमल आनंद ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में निरूद्ध पुरुष व महिला बंदियों को उनके कानूनी अधिकार व नि:शुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी। डिप्टी चीफ रमेश चंद्र वर्मा, असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल कार्तिक सिंह, जेल अधीक्षक नीरज देव, जेलर कृष्ण मोहन चंद्र, डिप्टी जेलर मैत्री शर्मा, राहुल श्रीवास्तव तथा अन्य कर्मी मौजूद रहे। सचिव ने बंदियों से संवाद कर उन्हें रिमांड, जमानत और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी संभावनाओं के बारे में बताया। स्पष्ट किया कि जो भी बंदी नि:शुल्क अधिवक्ता की मांग करें, उनका प्रार्थना-पत्र जेल प्रशासन के माध्यम से तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव को भेजा जाएगा ताकि नियमानुसार मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा...