अलीगढ़, जुलाई 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग की ओर से बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाकशाला में पूर्ण रूप से साफ-सफाई नहीं पाई गई। इसके लिए डिप्टी जेलर को निर्देश दिए कि सफाई का ध्यान रखें। इसके बाद कारागार में अस्पताल का निरीक्षण किया गया। वहां अस्वस्थ बन्दियों से उपचार के संबंध में पूछताछ की गई। बंदियों द्वारा इलाज में आराम होना बताया गया। भोजन के बारे में बंदियों ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में भोजन दिया जाता है। बंदियों से यह भी पूछा गया कि आपके केस में अधिवक्ता है या नहीं? यदि नहीं है तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निश्शुल्क अधिवक्ता ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- सचिव ने नि:शुल्क कानूनी सहायता देने के दिए कड़े निर्देश बाद में सचिव ने महिला बैरक का भी निरीक्षण ...