मथुरा, अप्रैल 24 -- एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में टिबिया इम्प्लांट सफलतापूर्वक निकाला गया। ऑर्थोपेडिक विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अक्षज एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. पूजा शर्मा द्वारा टिबिया इम्प्लांट को सुरक्षित रूप से निकालकर मरीज को पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान किया गया। टेंस एक आधुनिक तकनीक है, जिसका उपयोग विशेष रूप से बच्चों एवं युवा मरीजों में हड्डी के फ्रैक्चर के उपचार के लिए किया जाता है। मरीज योगेश (15) को लगभग तीन वर्ष पूर्व बाएं पैर (टिबिया) में फ्रैक्चर हुआ था, जिसका उपचार टेंस तकनीक के माध्यम से किया गया था। हाल ही में हड्डी के पूरी तरह जुड़ जाने एवं सामान्य कार्यक्षमता बहाल होने के पश्चात नियोजित प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक इम्प्लांट रिमूवल किया गया। यह भी पढ़ें- इंटर में फर्स्ट डिवीजन पास हुआ जिला जेल का बं...