मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। मंगलवार को मंडल कारा में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में बंदी दरबार सह तीन दिवसीय जिला स्तरीय मत्स्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (मत्स्य प्रभाग) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अपराध का रास्ता दलदल, स्वरोजगार से संवारें भविष्यःप्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध की दुनिया एक दलदल के समान है, जिससे बाहर निकलना अनिवार्य है। बंदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। सजा पूरी करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.