जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं, निशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महराजगंज सुनील कुमार नागर ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल बैरक और महिला बैरक का जायजा लिया तथा बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित मामलों के समाधान के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान सचिव ने बाल बैरक में निरुद्ध बंदियों की आयु की जानकारी ली। जांच में कोई भी किशोर बंदी नहीं पाया गया। इसके बाद महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके उचित निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। सचिव सुनील कुमार नागर ने बंदियों को बताया कि जो बंदी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता रखने में असमर्थ हैं, वे जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.