दरभंगा, फरवरी 26 -- बेनीपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्र ने उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराये जा रहे मूलभूत सुविधाओं का जाएगा लिया। जेल परिसर की साफ सफाई, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को देखा एवं जेलर रत्नेश कुमार राय से जानकारी भी ली। उन्होंने बंदियों से उनके मुकदमे की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के संबंध में भी पूछताछ की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि जिन बंदियों को अधिवक्ता नहीं हो वो अपने मुकदमे की पैरवी के लिए जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आवेदन करें। मौके पर जेलर अमितेश कुमार, स्टेनो चांद बाबू, सहायक कुमार गौरव, पीएलवी नितीश कुमार राम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...