सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- बांसी/घोसियारी, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव स्थित लक्ष्मीगंज चौराहे के पास एक युवक रविवार को 135 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को टॉवर से उतारने का प्रयास कर रही है। वहीं युवक उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा हुआ था। पुलिस ने शाम को कड़ी मशक्कत के बाद टॉवर पर चढ़कर युवक को नीचे उतार लिया।क्षेत्र के करमडीह जमुआर गांव निवासी आकाश पुत्र रामवृक्ष चौधरी रविवार सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मीगंज चौराहे के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और घंटों बीत जाने के बाद भी नीचे उतरने से इनकार कर रहा है। युवक की जिद है कि उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया जाए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करने लग...