कोडरमा, अप्रैल 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा, कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। मुख्य अतिथि सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जेल में आने वाला हर बंदी अपराधी नहीं होता। उन्होंने कहा कि बंदियों को अपराध की दुनिया से बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ना चाहिए, ताकि वे भविष्य में स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें। एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि हमें अपराध से नफरत करनी चाहिए, अपराधियों से नहीं। यह भी पढ़ें- मंडलकारा गुमला में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित उन्होंने प्ली बारगेनिंग की जानकारी देते हुए बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.