जेल अदालत सह स्वास्थ्य जांच शिविर
दुमका, सितम्बर 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वावधान में केंद्रीय कारा, दुमका में जेल अदालत सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारा में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करना था। जेल अदालत के दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा उपलब्ध न्यायिक उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। पात्र बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके मामलों में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक पहल की गई। वहीं, आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श और दवाइय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.