सराईकेला, मार्च 16 -- सरायकेला। जिला कारागार सरायकेला में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर सह चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसिफ मेराज ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दुर्घटनाओं में होने वाली चोटों जैसे साधारण चोट और गंभीर चोट के बारे में बताया। उन्होंने बंदियों को प्रेरित किया कि वे दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने से न हिचकें क्योंकि समय पर सहायता किसी की जान बचा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...