जेल अदालत सह कानूनी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वाधान में रविवार को गिरिडीह केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप भी किया गया। जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम में कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के फैयाज अहमद, रवि कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह फैयाज अहमद कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बंदियों को प्रदान किए जानेवाली विभिन्न विधिक सहायता के बारे में बताया। कहा कि नालसा व झालसा के द्वारा काराधीन बंदियों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से उन बंदियों को उचित विधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.