जेल अदालत में दो बंदी रिहा, विधिक सहायता योजनाओं की दी जानकारी
रांची, जून 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत के लिए कुल 45 बंदियों के आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। इनमें से दो बंदियों को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया। इस दौरान बंदियों को नालसा और झालसा की विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जेल परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां बंदियों की चिकित्सकीय जांच की गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं डालसा सचिव ने कहा कि बंदियों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके और वे स्वस्थ रह सकें। यह भी पढ़ें- जेल अदालत सह मेडिकल कैंप आयोजित शिविर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.