जेल अदालत में तीन बंदियों को मिली रिहाई
रांची, अगस्त 16 -- खूंटी, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएलएसए खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को उपकारा खूंटी में जेल अदालत एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पीडीजे-सह- डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित जेल अदालत में तीन मामलों की सुनवाई करते हुए तीन बंदियों को कारा से मुक्त करने का आदेश दिया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्याय प्राप्त करने के उपलब्ध साधनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। डीएलएसए सचिव कमलेश बेहरा ने बंदियों से किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की।मौके यह भी पढ़ें- जेल अदालत में 10 बंदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.