नई दिल्ली, अगस्त 13 -- कहा जाता है कि सीखने और खुद को सुधारने की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। इस बात को सच कर दिखाया है तेलंगाना की जेलों में बंद कैदियों ने। तेलंगाना जेल विभाग और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की एक साझा पहल के तहत, जेल में बंद 78 कैदियों ने एनआईओएस (NIOS) के माध्यम से 10वीं (SSC) की परीक्षा पास कर ली है। तेलंगाना जेल विभाग द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां इन सभी सफल कैदियों को सर्टिफिकेट बांटे गए और उनकी इस शानदार सफलता की सराहना की गई।108 कैदियों ने लिया था दाखिला, 78 को मिली सफलता जेल प्रशासन और NIOS के बीच हुए एक समझौते के तहत कैदियों को पढ़ाई जारी रखने का अवसर दिया गया था। इसके तहत चेरलापल्ली सेंट्रल जेल, निजामाबाद सेंट्रल जेल और हैदराबाद स्थित महिलाओं की स्पेशल जेल से कुल 108 कैदि...