जेलों की कार्यप्रणाली सुधारने को खास प्रशिक्षण
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश की जेलों में कार्यप्रणाली को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को खास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कारागार मुख्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ तथा विभागीय प्रवक्ता कारागार प्रशासन की बेहतर कार्यप्रणालियों, नए प्रयोगों और सुधारात्मक प्रयासों पर व्याख्यान देंगे। विभिन्न राज्यों में किए जा रहे अच्छे कार्यों और उनके अनुभवों को भी साझा किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूपी के अलावा मध्य प्रदेश और हरियाणा के कारागार अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण में यूपी के अलावा तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कारागार प्रशासन के क्षेत्र में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों और नवाचारों के बारे में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.