नई दिल्ली, जून 17 -- फ्रांस के इविन लेस बेंस शहर में जी7 शिखर सम्मेलन जारी है। इस दौरान दुनिया के सात सबसे शक्तिशाली देशों के नेता यहां पहुंचे हैं। सभी ने यहां एक दूसरे का अभिवादन किया। इसी दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की और इटनी की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी एक दूसरे का अभिवादन किया। हालांकि, दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेलोनी कुछ पल के लिए असहज होती दिख रही हैं। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि जेलेंस्की ने उनके होठों को किस करने की कोशिश की जिससे वह असहज हो गईं। आपको बता दें कि जी7 दुनिया की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है, जिनमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। यूरोपीय संघ भी इस समूह का सदस्य है। यह कोई प...