नई दिल्ली, मार्च 15 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में शाहेद ड्रोन के खिलाफ अमेरिका की मदद करने के लिए जेलेंस्की के ऑफर पर ट्रंप ने जवाब दिया है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की वह आखिरी व्यक्ति होंगे, जिनसे वह ईरान से निपटने के लिए मदद मांगेंगे। यह पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ था, जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमले का पलटवार करते हुए खाड़ी देशों के ऊपर शाहेद जैसे सस्ते ड्रोन्स से हमला करना शुरू कर दिया है। चूंकि यूक्रेन पिछले चार साल से रूसे के खिलाफ युद्ध में इसी तरह के ड्रोन्स का सामना कर रहा है, ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि अमेरिका ने उनसे मदद मांगी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक इंटरव्यू के दौरान जेलेंस्की के इस दावे पर कहा, "हमें मदद की जरूरत नहीं है। और जेलेंस्की वह आखिरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.