मेरठ, मई 21 -- शहर से किला परीक्षितगढ़ और मवाना क्षेत्र की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को अगले चार दिनों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जेलचुंगी चौराहे से बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल तक का मुख्य मार्ग 23 से 26 मई तक पूरी तरह बंद रहेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल के समीप लघु सेतु पुल निर्माण कार्य शुरू किए जाने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक जेलचुंगी चौराहे से किला परीक्षितगढ़ जाने वाला मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर्व पर तीन दिन डायवर्ट रहेगा रूट, चार्ट देखकर निकलें ऐसे में पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का डायवर्जन प्लान भी जारी किया है, ताकि शहर में यातायात ...