जेलकारा कर्मी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
चतरा, अप्रैल 10 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। चार अप्रैल को चतरा कारा से रिहा हुए सिमरिया के सलगी गांव निवासी प्रभात कुमार ने चतरा कारा कर्मी सागर अग्रवाल पर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सिंह ने झारखंड के मुख्य सचिव, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और कारा महानिरीक्षक को पत्र भेजकर कहा है कि वे लगभग साढ़े चार महीने चतरा जेल में रहे। इस दौरान अग्रवाल ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने कैदियों के नाश्ते और खाने में भी कटौती की। कहा कि चतरा जेल में भोजन तालिका के अनुसार किसी कैदी को भोजन नहीं मिलता है। पनीर की सब्जी से पनीर हमेशा गायब रहता है। कैदियों का भाग्य अच्छा हो तो बिरले नॉन वेज खाना मिल जाता है। प्रभात 4 अप्रैल को जेल से रिहा हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों के लिए पौष्टिक आहार सागर अग्रवाल गटक जाते हैं। इसलिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.