नई दिल्ली, मार्च 25 -- भारत के प्रमुख स्टॉक ब्रोकर जेरोधा (Zerodha) ने इंट्राडे डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से कुछ इंट्राडे फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेड्स पर ब्रोकरेज शुल्क Rs.20 से बढ़ाकर Rs.40 प्रति ऑर्डर कर दिया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब डेरिवेटिव मार्केट पहले से ही दबाव में है और ट्रेडिंग वॉल्यूम में गिरावट देखी जा रही है।किन ट्रेडर्स पर लागू होगा नया चार्ज जेरोधा के अनुसार, यह बढ़ा हुआ शुल्क उन ट्रेडर्स पर लागू होगा जो SEBI के उस नियम का पालन नहीं करते, जिसमें ट्रेडिंग के लिए कुल मार्जिन का कम से कम 50% कैश या उसके बराबर रखना अनिवार्य है। अब तक कंपनी ऐसे मामलों में अपने फंड से यह कमी पूरी कर देती थी और ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेती थी, लेकिन अ...