नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली। ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जेरोधा ने अपनी वित्तीय सेवाओं का दायरा बढ़ाने के मकसद से सेबी के पास मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। जेरोधा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेरोधा कॉरपोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से यह आवेदन किया गया है। आवेदन 27 अप्रैल को किया गया, जो फिलहाल सेबी के पास विचाराधीन है। अगर कंपनी को मर्चेंट बैंकिंग लाइसेंस मिल जाता है, तो वह आईपीओ का प्रबंधन, कंपनियों को पूंजी जुटाने संबंधी परामर्श तथा अन्य सेवाएं प्रदान कर सकेगी। वर्तमान में जेरोधा के पास 1.6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। यह भी पढ़ें- Zerodha का ध्यान अब इस नए बिजनेस पर, सेबी के पास कर दिया आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...