नई दिल्ली, मार्च 21 -- देश में एलपीजी (LPG) की किल्लत के बीच जेरोधा के को फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ (Nithin Kamath) ने कहा है कि देश को इस संकट को मौके में बदलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकल स्तर पर बायोगैस का उत्पादन करने की कोशिश करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- LPG का सकंट हुआ खत्म? सरकार ने 20% सप्लाई बढ़ाई, बुकिंग में भी गिरावटक्या कुछ लिखा है नितिन कामथ नितिन कामथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखतें, "जो कुछ खाड़ी के देशों में हो रहा है, वह दर्शाता है कि भारत अपनी ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक क्षेत्र पर कितना निर्भर है। हम ज्यादातर कच्चा तेल और नेचुरल गैस (LNG, PNG) बाहर से आयात करते हैं।" कामथ आगे लिखते हैं, "जैसा कि कहावत है कि अच्छे संकट को कभी बेकार नहीं जाने देना चाहिए। अब समय आ गया है कि हम बायोगैस जैसे विकल्पों की ओर ध्यान...