जेरूवा गांव में चापाकल खराब, 15 दिनों से पेयजल संकट गहराया
दुमका, अप्रैल 27 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत अंतर्गत जेरूवा गांव में एकमात्र शुद्ध पेयजल वाला चापाकल खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गयी है। गांव के शिव नारायण राय के घर के सामने स्थित यह चापाकल पिछले 15 दिनों से खराब पड़ा है, जिससे करीब 130 घरों की लगभग 300 की आबादी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह चापाकल वर्ष 1995 में स्थापित किया गया था और अब इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। चापाकल के पाइप में लीकेज है, जिसके कारण पानी निकलना बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि इस चापाकल का पानी शुद्ध होने के कारण गांव के अधिकांश लोग इसी पर निर्भर थे। इतना ही नहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी इसी चापाकल का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे। चापाकल खराब होने के बाद ग्रामीणों को दूर-दराज के जल स्रोतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.