जेयूटी में वीएलएसआई और सीएनसी लैब का शुभारंभ
रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) में गुरुवार को इंडो-डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर), जमशेदपुर के सहयोग से स्थापित अत्याधुनिक वीएलएसआई एवं सीएनसी प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति और आईडीटीआर के महाप्रबंधक ने संयुक्त रूप से लैब का उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय के विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों के 120 छात्रों के लिए आयोजित समर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। कुलपति ने कहा कि वर्तमान समय में सेमीकंडक्टर एवं एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। भारत सरकार द्वारा सेमीकंडक्टर मिशन तथा विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन दिए जाने के परिणामस्वरूप वीएलएसआई एवं सीएनसी क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग निरंतर बढ़ रही है। आईडीटीआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.