रांची, जून 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) परिसर में मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर के सहयोग से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेयूटी के विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने भाग लिया और कुल 40 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन करने के लिए जेयूटी के कुलपति प्रो डीके सिंह सहित मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर के डॉ प्रवीण गुप्ता, सेवा सदन अस्पताल के पवन कनोई व विवेक श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। कुलपति प्रो डीके सिंह ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिसमें लोगों को सहभागिता करनी चाहिए। डॉ प्रवीण गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर बात की। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदान दिवस : प्रेस क्लब के मेगा शिविर में 275 ने किया रक्तदान कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त तीन जि...