रांची, मार्च 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया में बड़ी सफलता मिली है। लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, बेंगलुरु ने इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल शाखा के 137 डिप्लोमा इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का चयन किया है। छठे सेमेस्टर के ये विद्यार्थी अपना अनिवार्य औद्योगिक प्रशिक्षण इसी कंपनी में पूरा करेंगे, जिसके दौरान उन्हें Rs.22,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण पश्चात वेतन वृद्धि व अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। कुलपति प्रो. डीके सिंह ने इसे एनईपी-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से जोड़कर राज्य के मानव संसाधन को सशक्त बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...