जेयूटी का द्वितीय दीक्षांत समारोह 28 को
रांची, सितम्बर 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), नामकुम में 28 सितंबर को द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर (सिरखा टोली, नामकुम) स्थित सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार (प्रभारी) निशांत कुमार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सेल, बोकारो के निदेशक प्रिय रंजन और डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ प्रभात रंजन उपस्थित रहेंगे। जेयूटी के कुलपति प्रो डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.