जेयूटी का द्वितीय दीक्षांत समारोह आज, टॉपर को गवर्नर देंगे डिग्री
रांची, सितम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) का द्वितीय दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित होगा। विश्वविद्यालय परिसर (सिरखा टोली, नामकुम) स्थित सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सेल, बोकारो के निदेशक प्रिय रंजन और डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ प्रभात रंजन उपस्थित रहेंगे। जेयूटी के कुलपति प्रो डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में तकनीकी और प्रबंधन पाठ्यक्रमों के 8 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.