जेम बालिकाओं ने सीखे अग्नि सुरक्षा के गुर
सोनभद्र, मई 17 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में जेम (बालिका सशक्तिकरण अभियान )की बालिकाओं के लिए रविवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं के सामान्य कारणों, बचाव उपायों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर सीआईएसएफ के फायर इंस्पेक्टर वी.एस. यादव द्वारा अग्निशामक यंत्रों के व्यावहारिक उपयोग का प्रदर्शन किया गया तथा अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों, आपातकालीन निकासी एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सीएसआर टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.