बहराइच, जनवरी 19 -- बहराइच। जेम पोर्टल पर शासकीय क्रय करने वाले केता विभागों हेतु मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में कपूरथला परिसर स्थित मल्टीपर्पज आडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए लखनऊ से आये प्रशिक्षक निखिल राय द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से डायरेक्ट परचेज, एल-1 द्वारा परचेज तथा बिड के माध्यम से परचेज की जाने वाली सरकारी वस्तु व सेवा के सम्बंध में प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यशाला के माध्यम से पुरानी सरकारी वस्तुओं के नीलामी के लिए फारवर्ड आक्शन के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा सहित अन्य विभागों आहरण वितरण अधिकारी, बायर व कन्साईनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.