कुशीनगर, जून 11 -- कुशीनगर। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक एवं मिनी औद्योगिक आस्थानों में उपलब्ध रिक्त भूखंडों और शेडों का आवंटन अब जेम पोर्टल के माध्यम से ई-ऑक्शन द्वारा किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उद्यमियों और निवेशकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी।उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य ने बताया कि जेम बीड नम्बर 35372 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उपलब्ध भूखंडों व शेडों का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध है। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए आवेदकों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर उद्योग निदेशालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।इसपर नीलामी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध हैं। विभाग ने जनपद के उद्यमियों और निवेशकों से निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण कर ई-ऑक्शन में भाग...