रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। जेम पोर्टल पर एमएसएमई वेरिफिकेशन को लेकर आ रही तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है। कई उद्यमियों ने वैध उद्यम निबंधन होने के बावजूद प्रोफाइल में एमएसएमई स्टेटस न दिखने की शिकायत जेम सपोर्ट से की थी। इस बैकएंड सिस्टम एरर के कारण उद्यमियों को टेंडर मूल्यांकन में मिलने वाली खरीद वरीयता का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब इस गड़बड़ी के सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को टेंडर प्रक्रिया में पुनः प्राथमिकता मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...