जेम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया की दी गई जानकारी
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर। राजकीय कार्यालयों में विभागीय सामग्री की खरीद के लिए जेम पोर्टल के इस्तेमाल को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला हुई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में आहरण और वितरण अधिकारियों और उनके कंप्यूटर ऑपरेटरों को जेम की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जेम विशेषज्ञ अनिल राय ने पीपीटी के माध्यम से पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया, तकनीकी और वित्तीय निविदा खोलने समेत विभिन्न चरणों की जानकारी दी। प्रश्न-उत्तर सत्र में अधिकारियों ने बीड के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विशेषज्ञ ने समस्याओं के समाधान के तरीके बताए। कार्यशाला में डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज एएस पाठक, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी समेत विभिन्न विभागों के आहरण और वितरण अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.