भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने अपनी खरीद प्रणाली में एक क्रांतिकारी बदलाव करते हुए अब ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर भरोसा जताया है। यह फैसला पिछले कुछ समय से जेम पोर्टल के माध्यम से होने वाली खरीदारी की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बाद लिया गया है। इस बदलाव का पहला सफल परिणाम हाल ही में हुई कंबलों की खरीद में देखने को मिला है, जहां समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता वाले कंबल प्राप्त किए गए। निगम के इस कदम का उद्देश्य केवल सामान खरीदना नहीं, बल्कि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित करना है। जेम पोर्टल की तुलना में ई-प्रोक्योरमेंट में तकनीकी मानकों पर अधिक बारीकी से काम किया जा सकता है। आने वाले समय में नगर निगम इसी प्रक्रिया की पैरवी कर रहा है, ताकि शहर के विकास कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और सामग्रियों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.