प्रयागराज, अगस्त 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जेम पोर्टल (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पर कारोबार के लिए मिली लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर 31.34 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले कारोबारी का विश्वास जीता और खुद को सरकारी ब्रोकर बताते हुए जेम पोर्टल पर पंजीकृत मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) से ऑथराइजेशन कोड दिलाने का भरोसा दिया था। पुलिस ने भोपाल से आरोपी नीलेश कुमार अहिरवार को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त का विवरण साइबर क्राइम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी नीलेश कुमार अहिरवार भोपाल मध्य प्रदेश के कमला नगर थाना क्षेत्र के कोटरा सुल्तानाबाद का रहने वाला है। सरायइनायत के एक कारोबारी ने साइबर क्राइम थाने में आरोपी और उसकी एक महिला साथी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज क...