जेम्को में पिटाई का बदला लेने को हुई फायरिंग, दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 9 -- जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को में शुक्रवार देर रात हुई फायरिंग की घटना के पीछे पुरानी रंजिश और पिटाई का बदला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सोनू झा और उसके साथी पोंचू को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों से टेल्को थाना में पूछताछ की जा रही है।
घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले जेम्को निवासी पोंचू की संदीप और उसके साथियों ने पिटाई कर दी थी। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। पोंचू और उसके साथियों ने उस समय मामला दर्ज नहीं कराया था, लेकिन भीतर ही भीतर बदला लेने की योजना बना रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार रात जेम्को में राकेश सिंह के घर पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में सोनू झा, पोंचू और उनके अन्य साथी शामिल हुए थे। वहां सभी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.