नई दिल्ली, जनवरी 7 -- महिलाओं के लिए विशेष हेलमेट बनाने वाली कंपनी ट्वारा (Tvarra) ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को निवेशक भागीदार बनाने की बुधवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस दीर्घकालिक, इक्विटी-आधारित साझेदारी के तहत रोड्रिग्स ब्रांड के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को आकार देने, जिम्मेदार 'राइडिंग' को बढ़ावा देने और महिलाओं द्वारा अपनी सुरक्षा एवं महत्वाकांक्षाओं की बागडोर संभालने से संबंधित चर्चाओं को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। ट्वारा की फाउंडर अल्पना परीदा ने कहा, 'जेमिमा का अनुशासन, ऊर्जा और उद्देश्य की स्पष्टता में उसी की झलक मिलती है जो हम से सेफ्टी के बारे में सोचते हैं। सोच-समझकर, जिम्मेदार और लंबे समय के लिए।' ट्वारा से अपने जुड़ाव पर जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, 'खेल आपको तैयारी, निरंतरता और विश्वास करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.