अलीगढ़, अप्रैल 5 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उपभोक्ताओं को आधुनिक सुविधाएं देने का दावा कर लगाए गए स्मार्ट मीटर अब सिरदर्द बनते जा रहे हैं। बिल-बैलेंस स्पष्ट होना तो दूर रहा, एडवांस रिचार्ज कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को बकाएदार बताया जा रहा है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि पोर्टल पर जमा रकम का कोई हिसाब नजर नहीं आ रहा, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।सुरेंद्रनगर के एक उपभोक्ता का मामला इस समस्या की गंभीरता को उजागर करता है। उपभोक्ता के अनुसार उनका करीब 950 रुपये का बिल आया था, जिसे उन्होंने जमा कर दिया। इसके बाद उन्हें करीब ढाई हजार रुपये एडवांस रिचार्ज कराने के लिए कहा गया। उन्होंने वह रकम भी जमा कर दी, लेकिन कुछ ही समय बाद उनके मीटर में करीब 1200 रुपये का बकाया दिखा दिया गया और बिजली आपूर्ति काट दी गई। अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.