गुड़गांव, मार्च 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) फर्रुखनगर की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और चोरी की कुछ नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये आरोपी इलाके में पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मामले के अनुसार 28 फरवरी को गांव जोड़ी खुर्द स्थित सोनू होटल के पास एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात बदमाशों ने करीब 28 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पटौदी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच फर्रुखनगर की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को केएमपी के पास पटौदी-गुरुग्राम रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 21...