जेब में 999 रुपये हैं तो भी घर पर लग जाएगा सोलर पैनल, टाटा पावर की बिहार में आई नई स्कीम
पटना, अगस्त 20 -- अपने घर पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल से छुटकारा पाने के इच्छुक बिहार के लोगों के लिए नई योजना आई है। अब रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए उपभोक्ता के पास एकमुश्त राशि होने की कोई जरूरत नहीं है। अगर जेब में 999 रुपये ही हैं, तो भी घर पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। टाटा पावर कंपनी ने बिहार में इस नई स्कीम की शुरुआत की है। कंपनी ने इसे घर-घर योजना नाम दिया है। इसके तहत अगले 3 सालों में 5 लाख घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है। टाटा पावर ने गुरुवार को पटना के एक होटल में बिहार के लिए घर घर सोलर योजना की शुरुआत की। इस मौके पर टाटा पावर के सीईओ डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि अगले 3 सालों के भीतर बिहार के 5 लाख घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। घरेलू उपभोक्ता सिर्फ 999 रुपये के साथ रूफटॉप सोलर लगवा सकते हैं। उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.