जेब में हाथ डालने से रोका तो युवक की गर्दन पर मारा चाकू
कन्नौज, अप्रैल 17 -- विशुनगढ़ कस्बा निवासी एक युवक पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया जब उसने अपनी जेब में हाथ डाले जाने का विरोध किया। पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां से उसे तुरंत थाने और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ ले जाया गया। डॉक्टरों ने घाव गहरा देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कस्बा निवासी बाबूराम का पुत्र मोहनलाल उर्फ चंद्रपाल कस्बे में एक दुकान पर सामान लेने गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद टिंकू चौरसिया नामक युवक ने जबरन मोहनलाल की जेब में हाथ डाल दिया। जब मोहनलाल ने इसका विरोध किया, तो आरोपित गाली-गलौज पर उतारू हो गया और अचानक चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। यह भी पढ़ें- चाकू से गला काटने के प्रयास में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.