जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, चलती बाइक पर हादसा, गिरकर युवक की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। यूपी के मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में सोमवार शाम ऐसी अनहोनी हुई जिसे देखकर जानकर हर कोई हैरान रह गया। मामा के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की शर्ट की जेब में रखा मोबाइल फोन तेज धमाके से फट गया। अचानक हुई इस घटना से युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। सड़क पर गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दशहरे पर हुई दुखद घटना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। भोपा थाना क्षेत्र में गांव रहमतपुर निवासी 40 वर्षीय विकास पुत्र जोगेंद्र सोमवार को शाहपुर के गांव नरोत्तमपुर माजरा में अपनी मां कमलेश को मामा के घर छोड़ने गया था। सोमवार शाम विकास बाइक से वापस घर लौट रहा था। वह मुजफ्फरनगर में खालापार थाना क्षेत्र के बहलना चौक पर पहुंचा तभी उसकी शर्ट की जेब में रखा मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.