जेब में फटा सुतली बम, मासूम की मौत
फतेहपुर, नवम्बर 10 -- फतेहपुर, संवाददाता। दीपावली की रात दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई। पटाखे जलाने की खुशी दस साल के मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। सुतली बम जेब में फटने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी संतू का दस वर्षीय बेटा सचिन दीपावली की रात पड़ोस के बच्चों के साथ पटाखे जला रहा था। साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि सचिन ने एक सुतली बम में आग लगाकर उसे फेंका, लेकिन बम नहीं फटा। उसे लगा कि पटाखा बेकार हो गया है। इसी बीच उसने उसे उठाकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया। यह भी पढ़ें- Etah News: दीपावली पर गंधक-पोटाश से हुए धमाके में किशोर का हाथ उड़ा, चार आगरा रेफर कुछ देर बाद जेब में ही अचानक तेज धमाका हो गया। बम फटने से सचिन गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। धमाके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.