नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सेलेब्रिटीज और पपराजी का रिश्ता बड़ा दिलचस्प रहा है। जहां सेलेब्रिटीज को कवर करके फोटोग्राफर्स की रोजी-रोटी चलती है, वहीं दूसरी तरफ इनके बिना सेलेब्रिटीज को भी वैसा कवरेज नहीं मिल पाता है। जो भी हो, दोनों के बीच एक अनूठी अनकही बॉन्डिंग बन चुकी है। हाल ही में रितेश देशमुख ने बताया कि कैसे एक बार जब उनकी जेब में पैसे नहीं थे, तब एक फोटोग्राफर ने आगे आकर उनकी मदद की। रितेश ने बताया कि यह घटना उनके जेहन में हमेशा के लिए रह गई। बाद में रितेश ने अपने ही अंदाज में इस फोटोग्राफर का कर्ज चुकाया। क्या था पूरा किस्सा? चलिए जानते हैं।वायरल हुआ था रितेश का यह वीडियो हुआ यह था कि रितेश देशमुख मुंबई के एक रेस्त्रां से बाहर आ रहे थे जब एक बच्चा उनके पास आकर उन्हें कुछ बेचने की कोशिश करने लगा। रितेश देशमुख ने उस वक्त खुद को हेल्पले...