शिवपुरी, अप्रैल 27 -- उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू जारी रहने की चेतावनी दी है। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं मगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रचंड गर्मी से बचने का एक गजब का 'देसी फॉर्मूला' शेयर किया है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने बताया कि वे गर्मी से बचने के लिए अपनी जेब में एक प्याज रखते हैं। उन्होंने बकायदा यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। केंद्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग गैजेट्स और डिब्बे लेकर घूम रहे हैं, जबकि संचार मंत्री खुद प्याज लेकर चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- सिंधिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.