जेब पर ईंधन की चोट, सफर से खेती तक बढ़ी मुश्किलें
कटिहार, मई 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के असर अब कटिहार की सड़कों और खेतों तक साफ दिखाई देने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद देशभर में पेट्रोल में 3.32 रुपये और डीजल में 3.13 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर कटिहार जिले के आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग महंगाई की इस नई मार से परेशान है। कटिहार में पेट्रोल की कीमत अब 103 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 94 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। कुछ महीने पहले तक पेट्रोल करीब 98 रुपये और डीजल 89 रुपये प्रति लीटर के आसपास मिल रहा था। लगातार बढ़ रही कीमतों ने मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। रोज बाइक से नौकरी या कारोबार के लिए आने-जाने वाले लोगों का खर्च अचानक बढ़ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.