जेब खाली मिली तो भड़क गए लुटेरे, दिल्ली में शख्स की चाकू से गोद कर हत्या
राजन शर्मा, जून 29 -- दिल्ली के सागरपुर इलाके में रविवार सुबह हुई हत्या के मामले में सागरपुर थाना पुलिस ने दो नाबालिगों को दबोच लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस की पूछताछ में मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसके बाद लूट के लिए कुछ नहीं था। नाबालिगों ने उसे लूटने के इरादे से रोका। लेकिन तलाशी में उसके पास कुछ नहीं मिला, तो नाबालिगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.