जेब काटने के शक में महिला को पकड़ा, मारपीट
मेरठ, जून 21 -- बेगमपुल पर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने अपनी जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए एक महिला को पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर युवक की जेब से नकदी निकाल ली, जिसके बाद युवक ने उसे रंगेहाथ पकड़ने का दावा करते हुए मौके पर ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग बीच-बचाव में जुटे, जबकि कई राहगीर मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाते नजर आए। मारपीट और हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- जेब काटने के शक में महिला को पकड़ा, मारपीट वायरल वीडियो में युवक और महिला के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और हाथापाई साफ दिखाई दे रही है। उधर , सीओ कैंट विश्व ज्योति राय का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.